फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : दरिंदे ने 3 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Thu, 21 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार को बच्ची को लहूलुहान अवस्था में देखकर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को अरुणा आसिफ अली अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जीआरपी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे लोगों ने प्लेटफार्म संख्या-20 के पास यार्ड में एक तीन साल की बच्ची को अचेत देखा। इस प्लेटफार्म पर पार्सल और पैकिंग का काम होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दर्दनाक अवस्था में मिली बच्ची

बच्ची लहूलुहान अवस्था में थी। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच में पता चला कि बच्ची के परिजन कूड़ा बीनने का काम करते हैं। आशंका है कि बच्ची खेलते हुए वहां पहुंच गई। जहां किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें