फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: रेव पार्टी से पहले एक करोड़ के खेल में फंस चुके हैं एल्विश, पुलिस से मांगनी पड़ी थी मदद

Fri, 03 Nov 2023 12:54 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एल्विश यादव पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। हाल ही में एल्विश से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन


एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के वडनगर निवासी साकिर को गिरफ्तार किया गया। एल्विश के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज देकर आरोपी ने यह रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल और सिम कार्ड को बरामद किया।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-52 के वजीराबाद निवासी एल्विश यादव ने बुधवार 25 अक्तूबर को इस प्रकरण में पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने मैनेजर के साथ लंदन गए थे। जब वह 17 अक्तूबर को वापस लौटकर आए, तब उन्हें वाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिले। ऐसे ही मैसेज उनके साथ गए दोस्त/मैनेजर के मोबाइल पर भी आए थे। कुछ मैसेज में पहले 40 लाख और बाद में एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रकम ट्रांसफर नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। एल्विश की इस शिकायत पर थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में धारा 384, 387 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने इस मामले में तत्काल ही पड़ताल शुरू की। इसके लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी गुजरात के वडनगर का रहने वाला है। इस पर गुजरात पुलिस से संपर्क किया गया और एक टीम को गुजरात के लिए रवाना कर दिया। एसीपी ने बताया कि गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी साकिर मकराणी निवासी अंतुल दरवाजा, नजदीक महालक्ष्मी तेल मिल, वडनगर को धर दबोचा।

अब रेव पार्टी में फंसे एल्विश
आरोप है कि एल्विश यादव ने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में नशे के लिए करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इन सांपों में पांच कोबरा, दो दुमुही, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था। आरोप है कि एल्विश यादव ने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इन सांपों में पांच कोबरा, दो दुमुही, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें