इसके ठीक बाद वह यूपी पुलिस की तारीफ करता दिखता है। वीडियो में यू-ट्यूबर ने कहा कि यूपी पुलिस अच्छी है। पुलिस ने सहयोग करने के लिए बुलाया था। जिसमें वह अपनी बात कहकर लौट आया था। वीडियो में उसने दावा किया कि जिस दिन सपेरों के पकड़े जाने वाली बात सामने आई थी उस दिन तो वह मुंबई में सलमान खान के साथ शूटिंग में था।
कानूनी सलाह ले रही है पुलिस, जल्द नोटिस भेजने की तैयारी
सपेरों से बरामद विष की लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। मामले से जुड़े जांच अधिकारी व पुलिस के बड़े अधिकारी कानूनी विशेषज्ञ के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि एक बार फिर पुलिस एल्विश को नोटिस भेजेगी। इस मामले में एल्विश यादव समेत छह आरोपी हैं लेकिन केवल एल्विश की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि अन्य पांच आरोपियों को कोर्ट से जमानत भी हो चुका है।