फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: सांप के साथ वीडियो बनाने पर बढ़ सकती हैं एल्विश की मुश्किलें, 16 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई

Tue, 12 Dec 2023 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

अदालत में सुनवाई में पुलिस की तरफ से एटीआर जमा करने के लिए समय मांगा गया। जिसके बाद अदालत ने जांंच अधिकारी को 15 दिन का समय देते हुए एटीआर जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेव पार्टियों में सर्प विष की सप्लाई किए जाने के मामले में आरोपी बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। यूट्यूबर एल्विश यादव के गले में सांप के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जिला अदालत ने जांच अधिकारी को (एक्शन टेकन रिपोर्ट) एटीआर को अदालत में जमा करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास प्रगति राणा की अदालत में चल रही है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अदालत में याचिका डालने वाले को नोटिस जारी कर मामला दर्ज करने के लिए दो दिन के भीतर सबूत मांगा है।  

विज्ञापन


पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी सौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विश यादव के गले में सांप का वीडियो गुरुग्राम की ही है। इसके लिए उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर अदालत से कार्रवाई की मांग की है। अदालत में सुनवाई में पुलिस की तरफ से एटीआर जमा करने के लिए समय मांगा गया। जिसके बाद अदालत ने जांंच अधिकारी को 15 दिन का समय देते हुए एटीआर जमा करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इस मामले की जांच बादशाहपुर थाना पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें