फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में उतरीं 25 कमांडो

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की 25 महिला कमांडो का दस्ता तैयार हो गया है। जल्द ही इनकी तैनाती मेट्रो और स्टेशनों पर की जाएगी। 50 दिन की ट्रेनिंग के बाद शुक्रवार को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर इन्होंने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने दस्ते में शामिल महिलाओं को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। मंगू सिंह ने कहा कि मेट्रो में करीब 26 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं।

जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ और डीएमआरसी की है। मेट्रो में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा और उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कमांडो दस्ता तैयार किया है।
विज्ञापन

Trending Videos

आंखों पर पट्टी बांधकर भी देंगी दुश्मनों को टक्कर

सीआईएसएफ के महानिदेशक हर्षवर्धन चतुर्वेदी ने कहा कि यह दस्ता हमलावर को बिना गंभीर चोट पहुंचाए काबू में करने में पूरी तरह सक्षम है। इनको हथियार और बिना हथियार से दुश्मनों पर काबू करने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

महिला कमांडो ने शुक्रवार को अपना दमखम दिखाया। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर आयोजित समारोह में ट्रेनिंग में सीखे हर दांव पेंच को पेश किया, जिसके जरिए वह दुश्मनों से मुकाबला करेंगी।

इस दौरान दिखाया कि हथियार होने या फिर नहीं होने की स्थिति में वह हमलावरों को किस तरह से काबू करेंगी। उन्होंने दिखाया कि आंखों पर पट्टी बांध कर इंसास रायफल, एके-47 और पिस्टल खोल सकती है और फिर उसे तैयार कर हमला के लिए तैयार कर सकती है।
विज्ञापन

जूडो कराटे और मार्शल आर्ट की ली है ट्रेनिंग

महिला कमांडो दस्ता को निकटता से मुकाबला करने की ट्रेनिंग दी गई है। अब तक एनएसजी और सेना के दस्ते को ट्रेनिंग दे चुके प्राइवेट कंपनी काली के एमडी कनिष्क ने बताया कि इन्हें भीड़ में दुश्मनों पर काबू करने के गुर सिखाए गए हैं।

अब तक जूडो कराटे और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाती रही है, लेकिन इस दस्ते को आंख पर कपड़ा बांध कर हथियार को खोलने और उसे दोबारा तैयार कर चलाने की तकनीक से अवगत कराया गया है। इसके अलावा इन्हें फायर करने के तरीकों के बारे में बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें