फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रात एलिवेटेड रोड से नहीं जा सकेंगे दिल्ली, 18 से 20 अक्तूबर तक रहेगा डायवर्जन

Fri, 18 Oct 2019 04:07 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एनएच-9 पर यूपी गेट के पास हिंडन कैनाल के ऊपर बन रहे पुल पर गार्डर रखने का काम शुक्रवार रात से किया जाएगा। 18 से 20 अक्तूबर तक रात में नौ से सुबह छह बजे तक राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली जाने वाले रास्ते को बंद किया जाएगा। डायवर्जन के लिए एनएचएआई ने यातायात पुलिस को पत्र लिखा है, जबकि दिल्ली से गाजियाबाद वाहन यथावत चलते रहेंगे।

विज्ञापन


एनएच-9 को 14 लेन बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को इसी कड़ी में यूपी गेट के पास हिंडन कैनाल पर पुल पर गार्डर रखने का काम किया जाएगा। 18 से 20 अक्तूबर दिन रविवार तक काम चलेगा। यह काम रात में नौ से सुबह छह बजे तक किया जाएगा। इसके लिए यातायात को पूरी तरह से रोका जाएगा।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर राजनगर एक्सटेंशन से दिल्ली जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। एलिवेटेड रोड से वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। रात के समय में यह डायवर्जन किया गया है। रात में रोड पर वाहनों का दबाव कम रहता है। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। दिल्ली जाने वाले वाहन चालक लिंक रोड और एनएच-नौ से होते हुए दिल्ली की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन


मशीनरी रखने के काम आती है एलिवेटेड रोड

यूपी गेट के पास 4 लेन के पुल को 14 लेन का बनाने के चलते अगस्त में भी करीब एक सप्ताह एलिवेटेड रोड को रात में बंद किया गया था। इस दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस बारे में एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग का कहना है कि पुल पर गार्डर डालने के लिए क्रेन खड़ी करनी पडती है। इसके लिए काफी जगह की जरूरत होती है। यूपी गेट के पास मशीनरी रखने के लिए ही एलिवेटेड रोड के अलावा और कोई जगह नहीं है। लिहाजा एलिवेटेड रोड को बंद रखना पड़ता है।

नवंबर में चालू होगी पुल की चार लेन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि यूपी गेट के पास बन रहे पुल की चार लेन नवंबर में चालू कर दी जाएगी। बाकी की 10 लेन बाद में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह छिजारसी कट के पास हिंडन नदी पर बन रहे पुल की चार लेन 30 सितंबर से शुरू की गई है, इसी तरह यूपी गेट पर भी होगी। मेरठ एक्सप्रेस के 6 लेन के हिस्से में चार लेन चालू की जाएगी। अभी यातायात पुलिस से शटडाउन लेकर गार्डर डालने का काम किया जाएगा। इसके बाद स्लैब डाला जाएगा।

साइकिल ट्रैक का निर्माण शुरू

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि सीआईएसएफ के पास एक किमी लंबा साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। ढाई मीटर चौड़ाई के इस साइकिल ट्रैक पर टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। नवंबर के अंत तक मॉडल साइकिल ट्रैक तैयार कर लिया जाएगा। इसी तरह से यूपी गेट से डासना के बीच कई हिस्सों में साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। सीआईएसएफ के पास ही वाहनों की पार्किंग बनाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें