फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लाखों की नकदी और सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर शो रूम से 24 कैमरे और करीब पांच लाख रुपये नकदी की चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात के दौरान चोरों ने शो रूम में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिये हैं। लेकिन कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। शकरपुर थाना पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक रमन सूद (53) सपरिवार पीतमपुरा इलाके में रहते हैं। उनका लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में दो मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम है। रमन सूद के मुताबिक बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे वह शोरूम बंद कर अपने घर चले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार करीब 11 बजे उसने शोरूम खोला। शोरूम खोलते ही वह सन्न रह गए। उसने डिस्पले के लिए रखे 24 कैमरे गायब पाया। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने काउंटर में रखे पांच लाख रुपये पर भी हाथ साफ कर दिया है।

रमन ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिचित पर वारदात का शक

जांच में पुलिस ने पाया कि चोरों ने लोहे के गेट को काटकर शोरूम के भीतर घुसे। शोरूम में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें से कई कैमरों को चोरों ने तोड़ दिया हैं। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हर हरकत कैद हो गई है। शकरपुर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

परिचित पर वारदात में शामिल होने का शक घटनास्थल का मुआयना और सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने चोरी की वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक जताया है।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में पांच चोरों को देखा गया है। एक चोर बाहर में मोबाइल पर बात कर रहा था, जबकि चार अन्य वारदात को अंजाम दे रहे थे। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को रूमाल से बांध रखा है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि जिस तरह से चोरों को दुकान की हर चीज की जानकारी थी, इससे साफ जाहिर होता है कि किसी जानकार ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले दुकान की रेकी की है। इसलिए पुलिस पिछले 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें