फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DELHI ZOO में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मिलेगा टिकट, लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

Thu, 08 Feb 2018 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को अब टिकट पाने के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। चिड़ियाघर प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन की व्यवस्था की है। मशीन का बटन दबाते ही टिकट बाहर आ जाएगा। एक साथ कई टिकट खरीदने वाले दर्शक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को चिड़ियाघर निदेशक ने चिड़ियाघर टिकट काउंटर पर सात नई इलेक्ट्रिॉनिक टिकटिंग मशीनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा दो पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें भी लगाई गई हैं, जिससे कैशलेस मोड से पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें अलग-अलग टिकट काउंटरों पर लगाई गई हैं।

चिड़ियाघर की निदेशक रेनू सिंह के मुताबिक, हम दर्शकों के लिए चिड़ियाघर घूमना आसान बनाने की कोशिश में जुटे हैं। अब दर्शकों को इस मशीन के लगने के बाद टिकट के लिए लंबी कतार नहीं लगानी होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम चिड़ियाघर में जानवरों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें