फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: इलेक्ट्रो मैग्नेटिक थेरेपी से दूर होगा घुटनों और गर्दन का दर्द, RML में मरीजों के लिए सुविधा शुरू

Mon, 03 Aug 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सुविधा का लाभ स्ट्रोक से उबर रहे मरीजों, लंबे समय से कमर दर्द से पीड़ित, ऑर्थोपेडिक सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे मरीजों, खेल संबंधी चोटों, घुटने की समस्याओं, उम्र के साथ होने वाली मांसपेशियों की कमजोरी और पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन से जूझ रहे मरीजों को मिलेगा। 
विज्ञापन
RML Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रोक, कमर व गर्दन दर्द, घुटने की चोट से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में हाई इंटेंसिटी फोकस्ड इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड थेरेपी सुविधा की शुरुआत हो गई है। इसके लिए अस्पताल में खास मशीन को स्थापित किया गया है। इस थेरेपी की मदद से बिना किसी ऑपरेशन या दर्दनाक प्रक्रिया के मांसपेशियों और नसों को फिर से सक्रिय किया जा सकेगा। साथ ही ऐसे बुजुर्ग जिनकी चाल में असंतुलन देखने को मिलता है उसको भी थेरेपी की मदद से दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ. पूजा सेठी ने बताया कि यह थेरेपी बिना किसी ऑपरेशन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऊर्जा की मदद से शरीर की गहरी मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। शरीर का संतुलन बेहतर होता है। मरीज जल्दी सामान्य गतिविधियां करने में सक्षम हो सकते हैं। यह तकनीक कुछ ही मिनटों में हजारों बार मांसपेशियों को ऐसे सिकोड़ती है जो सामान्य व्यायाम से मुमकिन नहीं है।

थेरेपी की सुविधा मरीजों के लिए निशुल्क
इस सुविधा का लाभ स्ट्रोक से उबर रहे मरीजों, लंबे समय से कमर दर्द से पीड़ित, ऑर्थोपेडिक सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे मरीजों, खेल संबंधी चोटों, घुटने की समस्याओं, उम्र के साथ होने वाली मांसपेशियों की कमजोरी और पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन से जूझ रहे मरीजों को मिलेगा। साथ ही मरीजों को पारंपरिक इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन की असुविधा के बिना बेहतर उपचार मिल सकेगा। थेरेपी की सुविधा मरीजों को सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मिलेगी। हालांकि इसके लिए पहले मरीज का मूल्यांकन किया जाएगा। मरीजों के लिए यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है।
विज्ञापन


मरीजों की कार्यात्मक क्षमता में होगा सुधार
थेरेपी सुविधा के उद्घाटन के मौके पर अस्पताल की निदेशक डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि यह तकनीक मरीजों के लिए उपलब्ध समग्र उपचार सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक दीवान और अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु महापात्रा ने कहा कि नवीन तकनीकों का समावेश फिजियोथेरेपी सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इससे मरीजों की कार्यात्मक क्षमता में सुधार और उपचार परिणाम बेहतर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें