फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने निलंबन के विरोध में दफ्तर पर जड़ा ताला

Thu, 19 Nov 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अधिकारियों के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सब डिवीजन नंबर चार पर कर्मचारियों ने ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों के तालाबंदी किए जाने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।  यूनियन के कर्मचारी पिछले चार दिन से सस्पेंड किए गए एसडीओ, सीए और क्लर्क  की बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और एसई के कार्यालय के सामने धरना देकर बैठे हैं।

चौथे दिन धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव लज्जा राम ने की और मंच संचालन यूनिट सचिव सतपाल नरवत ने किया। धरने में इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सैकड़ों ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बताया जो साथी निलंबित किए गए हैं उनका कोई दोष नहीं है। इसमें सारा दोष एचसीएल कंपनी की है। उसने ही यह सॉफ्टवेयर बनाया है।

इस सॉफ्टवेयर को क्रियान्वित करने वाले सभी कर्मचारी भी उसी निजी कंपनी के ही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम मैनेजमेंट और निजी कंपनी के अधिकारी इन गलतियों को सही नहीं कर रहे और न ही इस सॉफ्टवेयर की गलतियों पर ध्यान दे रहे हैं।

सॉफ्टवेयर के संचालन की मुख्य बात यह भी है कि आज तक ऑडिट भी नहीं करवाई गई है। जब भी इस सॉफ्टवेयर के कारण कोई भी गलती होती है तो उसका सारा दोष निगम के कर्मचारियों पर लगा दिया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें