फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट टू वंडर पार्क में कचरे से तैयार होगी बिजली, निगम ने किया समझौता 

Fri, 29 Nov 2019 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेहतर कचरा प्रबंधन व निस्तारण के लिए दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने वेस्ट टू वंडर पार्क में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए सिक्योरिटी प्रिंटिंग और मिंटिंग इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है। 

विज्ञापन


इस मौके पर मेयर सुनीता कांगड़ा ने बताया कि इस प्रस्तावित प्लांट से 700 घन मीटर बायो गैस का उत्पादन होगा। इससे लगभग 1400 यूनिट बिजली और जैविक खाद का उत्पादन होगा। जैविक खाद का प्रयोग एमसीडी के पार्कों में किया जाएगा। 

इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, नेता सदन कमलजीत सहरावत, आयुक्त ज्ञानेश भारती व अन्य पार्षद और अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त ज्ञानेश भारती के अनुसार कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबलिटी (सीएसआर) के तहत इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए 2.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  इस प्लांट में वेस्ट टू वंडर पार्क की 5 किलोमीटर की सीमा में आने वाले एमसीडी के ढाई सौ पार्कों में हरित कचरे का प्रयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें