फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में निपटाएंगे बिजली समस्याएं

Fri, 04 Jul 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद बिजली निगम मुख्यालय ने उपभोक्ताओं की बिजली शिकायतों को एक माह में निपटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने आनन-फानन में खुले दरबारों का आयोजन करने का निर्णय लिया।

इसके तहत आठ जुलाई की सुबह 11:00 बजे ओल्ड फरीदाबाद और खेड़ीकलां सब डिवीजन, 18 जुलाई को सुबह 11 बजे पाली सब डिवीजन, 22 जुलाई सुबह 11 बजे एनआईटी-तीन सब डिवीजन तथा 25 जुलाई सुबह 11 बजे ओल्ड फरीदाबाद और तिलपत सब-डिवीजन में खुले दरबार आयोजित होंगे।
विज्ञापन


इसमें बिजली बिल, मीटर लगवाने, नये व पुराने ट्रांसफामरों को बदलने जैसी समस्याओं को सुना जाएगा। एसई आरएस यादव ने बताया कि वह खुद प्रत्येक खुले दरबार में उपस्थित रहेंगे। प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक समस्याओं का निदान हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें