फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बोले श्रीकांत शर्मा- घर-घर जाकर बकाया बिल वसूलेगा बिजली विभाग

Sat, 28 Nov 2020 03:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग बकाएदारों से घर-घर जाकर बकाया बिल की वसूली करेगा।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री नोएडा के सेक्टर-29 स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार सुबह अचानक पहुंचे, और उन्होंने वहां का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने नोएडा के सेक्टर-28, 29 और 30 में जाकर वहां रहने वाले लोगों से बात की।

उन्होंने बिजली की आपूर्ति और बिजली अधिकारियों के कार्यप्रणाली के बारे में भी लोगों से उनका अनुभव पूछा। ऊर्जा मंत्री ने कुछ बकायेदारों से उनके घर जाकर खुद बकाया बिल भी वसूल किया।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बकाएदारों की सूची तलब की, लेकिन अधिकारी सूची दिखाने में असफल रहे। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा और कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें