फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य, ठिठुरन जारी, ठंड बढ़ने की संभावना

Sat, 28 Nov 2020 02:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की सर्दी में इन दिनों न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आ रही है, लेकिन सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन की वजह से सर्दी का अधिक एहसास हो रहा है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने की वजह से एक बार फिर ठंड अपना रंग दिखाने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


दोपहर में भी अच्छी धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है। हालांकि, इस बार नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। 

वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 95 फीसदी और न्यूनतम 43 फीसदी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी हिमालय की ओर से आने वाली हवा सुबह - शाम के समय ठिठुरन के साथ सर्दी का अधिक एहसास करा रही है। हालांकि, दोपहर के समय धूप से लोगों को राहत है। शुक्रवार को राजधानी में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है। इस वजह से राजधानी का आसमान भी अब साफ हो चुका है। यही वजह है कि आगामी 1 से 2 दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी होने के साथ शीत लहर का दौर लौट सकता है। इससे सुबह-शाम जहां ठिठुरन ठंड और बढ़ेगी। वहीं, दिन में भी लोगों को सर्दी का एहसास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें