फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिल जमा न करने पर बिजली विभाग सख्त, ऐसे सिखाएगा सबक

Sun, 16 Sep 2018 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिजली मीटर
विज्ञापन

गौतमबुद्घ नगर में सोमवार से विद्युत विभाग बडे़ स्तर पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाएगा। जिले में 3900 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक बिल बकाया है। इनके कनेक्शन काटने के बाद मीटर भी उखाडे़ जाएंगे। सितंबर के अंत तक यह कार्रवाई पूरी होगी।

विज्ञापन


शनिवार को नोएडा के मुख्य अभियंता एसके वर्मा ने सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी डिवीजन के बकाएदारों की जानकारी मांगी। जिलेभर में 3900 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अप्रैल 2018 से बिल जमा नहीं किए हैं। 

मुख्य अभियंता ने बताया कि करीब 900 बडे़ उपभोक्ता हैं, जिन पर 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक बकाया है। 3 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अप्रैल 2018 से या तो बिल ही जमा नहीं किया है या फिर उन पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान निचले स्तर पर शुरू हो गया

इन सभी के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू होगा। अभी यह अभियान निचले स्तर पर शुरू हो गया है। सभी बकाएदार कनेक्शनधारकों को चिन्हित कर लिया गया है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। 

विभागीय टीम की कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता की ओर से किसी तरह की अभद्रता की जाएगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली की सुविधा लेने के लिए बिल तो जमा कराना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें