फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कंपनियों ने किया केजरीवाल का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार ने जब बिजली कंपनियों पर सख्ती की थी तब डिस्कॉम्स ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे से राहत की सांस ली थी और सीएजी ऑडिट पर भी आनाकानी करने लगी थी।
विज्ञापन


वहीं, कंपनियां अब आप के दुबारा सत्ता में आने पर स्वागत कर रही है और कह रही है कि सीएजी ऑडिट में पूरा सहयोग करेंगे। केजरीवाल का सबसे ज्यादा फोकस बिजली और पानी पर ही है।

बिजली कंपनी बीएसईएस की राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड की ओर से आप को बहुमत मिलने पर एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि डिस्कॉस सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहती है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि गर्मी में राजधानी के लोगों को बिजली की दिक्कत न हो इसके लिए अभी से काम शुरू कर दिया गया है। पुराने इक्युपमेंट को बदला जा रहा है मरम्मत का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

केजरीवाल से क्या कह रही हैं ये कंपनियां

डिस्कॉम्स की ओर से जारी किए गए बयान में कहीं भी बिजली कंपनी की ओर से बिजली कीमत पर कुछ भी नहीं कहा गया है। जबकि अभी तक डिस्कॉम्स घाटे का रोना रोती थी और कहती थी कि बैंक से कर्ज लेकर दिल्ली में बिजली आपूर्ति की जा रही है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो दिल्ली में आने वाले दिनों में बिजली किल्लत हो सकती है।

आप के49 दिनों की सरकार में 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से सब्सिडी देकर 50 प्रतिशत बिजली कीमतों में कमी लाई गई थी। यही नहीं एक महीने में 20 हजार लीटर तक पानी खर्च करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता था।

लेकिन सरकार जाने के बाद सब्सिडी में भी कमी आई और पानी का भी शुल्क लिया जाने लगा। यही नहीं रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वालों को भी एमसीडी और दिल्ली पुलिस ने परेशान करना बंद कर दिया था। इसी तरह की उम्मीद इस बार भी आप की सरकार से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें