फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में मिल रही महंगी बिजली

Wed, 23 Jul 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश रक्षवाल एवं पार्षद अजय बैसला ने बिजली समस्या को लेकर बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता आरएस यादव से उनके सेक्टर-23 स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


पार्षदों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के लोग बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। जिन कालोनियों की रजिस्ट्री नहीं हुई है, उनके बिजली के मीटर अस्थायी कनेक्शन के रूप में दिए हुए हैं।

इनसे बिल 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से वसूला जा रहा है। गरीब मजदूर उस बिल को भरने में असमर्थ हैं। ऐसे में गरीबों से बिल घरेलू कनेक्शन की दर पर वसूल किया जाए।
विज्ञापन


पार्षदों ने यह भी बताया कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी पार्कों में ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। पार्क में बच्चे खेलते हैं और बारिश के दिनों में करंट आने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए पार्क में ट्रांसफार्मर न लगाया जाए।

रक्षवाल एवं बैसला ने कहा कि बिजली के ठेकेदार गरीब जनता को कनेक्शन दिलाने के नाम पर मोटी कमाई कर रहे हैं। एसई यादव ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी व जीतू शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें