फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बिजली के दाम आधे, पानी हुआ मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वादों पर गंभीरता दिखाते हुए बुधवार को बड़ा ऐलान किया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए दिल्ली में बिजली के दामों को आधा करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछली सरकार में 49 के दिनों के दौरान भी दिल्ली के लोगों के बिजली के दाम आधे किए थे। हम इस बार भी अपने वादों को पूरा करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्घ हैं।

मनीष ने कहा कि एक मार्च से 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले परिवारों को आधे दाम पर बिजली उपलब्ध होगी।

मुफ्त में मिलेगा पानी

फिलहाल दिल्ली सरकार इस खर्च को सब्सिडी के माध्यम से पूरा करेगी। मनीष ने बताया कि बिजली के बिल पर सब्सिडी देने से दिल्ली सरकार पर हर महीने 70 करोड़ का खर्च आएगा जिसका वहन दिल्ली की सरकार करेगी।

इसके साथ ही दिल्ली के लोगों को पानी और सिवरेज पर होने वाले खर्चे से भी सरकार ने राहत दी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक मार्च से दिल्ली के वह परिवार जो एक महीने में 20,000 लीटर पानी खर्च करते हैं उन्हें पानी का बिल नहीं भरना होगा। साथ ही उन्हें किसी तरह का सिवरेज चार्ज भी नहीं देना होगा।

बता दें कि अब तक दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर प्रति यूनिट 2.80 रुपये देने पड़ते थे जबकि नई घोषणा के साथ ही उन्हे अब प्रति यूनिट दो रुपये ही देने पडेंगे।
विज्ञापन

90 प्रतिशत परिवारों को लाभ

जो लोगा 200 से 400 यूनिट के बीच बिजली खर्च करते थे उन्हें अब तक 5.15 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना पड़ता था जबकि ऐसे ग्राहकों को अब प्रति यूनिट 2.98 रुपये प्रति यूनिट के घटे हुए दर से बिजली की ‌कीमत देनी होगी।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बिजली के बिलों में कमी से दिल्ली के 90 प्रतिशत परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक दिल्ली में लगभग 36,06,728 परिवार ऐसे हैं जो 200 यूनिट से कम बिजली खर्च करते हैं। सरकार के इस कदम से उन परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें