केजरीवाल ने कहा अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनती है तो 85% नौकरियां दिल्ली के युवाओं के लिए सुरक्षित की जाएंगी और यूनिविर्सिटी में भी 85% सीट दिल्ली के छात्रों के लिए सुरक्षित की जाएगी।
केजरीवाल ने पूर्ण राज्य की मांग के लिए जोर देते हुए एक बार फिर कहा, इस बार का लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोग अपने हक के लिए लड़ेंगे। पूर्ण राज्य दिल्ली के लोगों का अधिकार है और हम किसी भी हालत में दिल्ली को उसका हक दिलाकर रहेंगे।
केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के पद हैं लेकिन हम नौकरी नहीं निकाल सकते। पूर्ण राज्य बनने पर ये नौकरियां हम निकाल सकेंगें।