फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमुना में जहर': केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, दिया एक और मौका; कहा- जांच कर सटीक जानकारी दें

Thu, 30 Jan 2025 12:49 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

यमुना में जहर के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को 14 पेजों में जवाब सौंपा था, लेकिन चुनाव आयोग केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं है। अब चुनाव आयोग ने एक बार फिर से केजरीवाल से सटीक जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने गुरुवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह यमुना में बढ़े हुए अमोनिया के मुद्दे को नदी में जहर घोलने के अपने आरोप के साथ न मिलाएं। केजरीवाल को चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार के खिलाफ अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और मौका दिया है। उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर चुनाव आयोग ने उनसे यमुना के जहर के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके पर विशिष्ट और सटीक प्रतिक्रिया के साथ तथ्यात्मक साक्ष्य देने को कहा है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जानकारी देने के लिए कहा गया था। दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी यमुना में जहर का पता लगाएं और उसकी जानकारी साझा करें। इसके बाद केजरीवाल वह जानकारी चुनाव आयोग को सौंपे, ऐसा नहीं करने पर आयोग इस मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा। केजरीवाल ने बुधवार को अपने दावे पर चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया था कि हरियाणा सरकार यमुना में जहर मिला रही है। 

केजरीवाल ने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा शासित राज्य से प्राप्त कच्चा पानी मानव के लिए अत्यधिक दूषित और बेहद जहरीला है। चुनाव आयोग को 14 पेज के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि अगर लोगों को ऐसे जहरीले पानी का सेवन करने की अनुमति दी गई तो इससे गंभीर स्वास्थ्य खतरा और मौत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें