फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को EC का झटका, लाभ का पद मामले में 21 विधायकों की याचिका खारिज

Sat, 24 Jun 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind keriwal
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के लाभ का पद से जुड़े मामले को खत्म करने की याचिका को चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया है। आयोग का कहना है कि यह केस चलता रहेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आप विधायकों ने याचिका दी थी कि जब दिल्ली हाईकोर्ट में संसदीय सचिव की नियुक्ति ही रद्द कर दी गई है तो चुनाव आयोग में इस केस के चलने का क्या मतलब है। मालूम हो कि पिछले साल 8 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द कर दी थी।

चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के पास संसदीय सचिव का पद 13 मार्च 2015 से लेकर 8 सितंबर 2016 तक था। इसीलिए अब इन विधायकों पर केस चलेगा। हालांकि अब इन विधायकों की संख्या घटकर 20 हो गई है क्योंकि राजौरी गार्डन से विधायक जरनैल सिंह ने जनवरी 2017 में पंजाब चुनाव लड़ने के‌ लिए विधायक पद से ‌इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें