फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana-Delhi Yamuna Water Dispute: EC का विवाद में उलझने से इनकार, कहा- मामला सरकारों के अधिकार क्षेत्र का

Thu, 30 Jan 2025 09:06 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना के पानी को लेकर उठे विवाद पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद में उलझने से आयोग ने साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और हरियाणा के बीच यमुना में अमोनिया को लेकर तेज हुई सियासत पर चुनाव आयोग का बयान सामने आया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने यमुना जल विवाद में उलझने से इनकार कर दिया है। आयोग ने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण मामले को सरकारों के अधिकार क्षेत्र में छोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त को दी चुनाव लड़ने की सलाह
यमुना में अमोनिया को लेकर तेज हुई सियासत के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। आयोग पर सियासत का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने चुनौती दी कि तीनों आयुक्त यमुना का पानी पीकर दिखाएं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सेवानिवृत्त होने के बाद नौकरी चाहिए, तभी उन्हें खुलेआम पैसे-चादरें बांट रहे भाजपा नेता नहीं दिख रहे हैं। अगर राजीव राजनीति करना चाहते हैं तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

शाह, राहुल, सचदेवा, सैनी के घर भेजा यमुना का पानी
केजरीवाल ने अमोनिया युक्त पानी की बोतलें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भेजने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चारों नेता सार्वजनिक तौर पर ये पानी पीकर दिखाएं। भाजपा यमुना के पानी में मिलावट कर जहर बना रही है। सैनी पल्ला जाकर एक घूंट पानी तक नहीं पी सके और दिल्ली के लोगों को यही पानी पिलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कई बार उन्हें फोन कर जहरीले पानी को नहीं भेजने को कहा, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया।

मुझे दो दिन में जेल में डाल देंगे
चुनाव आयोग को 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की बोतलें भेज देंगे। तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस पानी को पीकर दिखा दें, तो हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है। मुझे यह भी पता है कि ये लोग मुझे दो दिन में जेल में डालेंगे, डाल दें।

जनता से मांगे माफी
केजरीवाल ने शाह, सचदेवा, सैनी और राहुल गांधी को यमुना का पानी पीकर दिखाने के लिए कहा। यदि ऐसा नहीं करते तो जनता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हरियाणा की तरफ से यमुना और यूपी के जरिए गंगा का पानी आता है। अगर अमोनिया का स्तर 1 पीपीएम से ज्यादा हो जाए तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उसे साफ नहीं कर सकता। हमें प्लांट को बंद करना पड़ता है और उस पानी वो वापस डायवर्ट करना पड़ता है। मुद्दा उठाने के बाद यमुना में अमोनिया की मात्रा कम होनी शुरु हो गई। मौजूदा समय अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर आ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद फंस गए हैं। उन्होंने पानी पिया और उसे फेंक दिया। पानी में या तो बहुत ज्यादा बदबू थी या पानी बहुत गंदा था। उन्होंने जिस तरह से पानी फेंका तो ऐसा लगा कि इन्हें उल्टी आ गई।

पानी लेकर भाजपा मुख्यालय गए, पुलिस ने रोका
बृहस्पतिवार को आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता यमुना का पानी लेकर भाजपा मुख्यालय गए। इस दौरान पुलिस ने सभी को रास्ते में ही रोक दिया। संजय सिंह ने दावा किया कि केवल चार लोग ही जा रहे हैं। यह धारा 163 का उल्लंघन नहीं है। उनके साथ जस्मीन शाह, रीना गुप्ता, पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और अनुराग ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें