फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को दी जाएगी वीवीपैट की जानकारी, चुनाव आयोग का निर्देश

Mon, 04 Mar 2019 01:29 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
VVPAT
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जानकारी दी जाएगी। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ गांवों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मशीन के बारे में भ्रांतियों को दूर किया जा सके। एलईडी वैन के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन को ईपीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। जिले में एलईडी लगी वैन के जरिये मतदान केंद्रों पर मशीन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मशीन के हर पहलू की जानकारी दी जा सके। 

ईवीएम और वीवीपैट के काम करने की प्रक्रिया और मशीन के बारे में जानकारी देने के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को लेखपाल प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन जनपद के सभी लेखपालों को प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान मशीन के बारे में जानकारियां दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील पर पांच-पांच मशीनों को दूसरे लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें