फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2015: दिल्ली की गलियों में दिखेंगे स्टार प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं से लेकर सेलीब्रिटी तक गली-कूचों तक पहुंचें तो चौंकिएगा नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित कई स्टार प्रचारक व सेलीब्रिटी की सभाएं व रोड शो कराए जाने के लिए पार्टी के रणनीतिकारों ने योजना बनाई है।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव की खासियत है कि पहली बार दिल्ली के साथ किसी अन्य विधानसभा या लोकसभा के चुनाव नहीं पड़ रहे हैं। वर्ष 2013 में हुए दिल्ली के विधानसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में भी विधानसभा के चुनाव थे, इसके अलावा नरेंद्र मोदी तब लोकसभा के चुनाव के प्रचार में व्यत थे।

आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव मैदान में थी तो मोदी की अधिक से अधिक जनसभाएं भाजपा ने की। तब आप को छोड़कर अन्य दलाें के स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों के चुनावों में व्यस्त थे।
विज्ञापन

सभी दलों के स्टार प्रचारक होंगे मैदान

यह पहला मौका होगा जब, दिल्ली में मध्यावधि चुनाव के दौरान किसी विधानसभा या लोकसभा के चुनाव साथ में नहीं होंगे। ऐसे में सभी दल अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुट गए हैं।

भाजपा को चौतरफा मिल रही सफलता के कारण पार्टी यहां पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। इसी कड़ी में 10 जनवरी से प्रधानमंत्री की रैली के साथ पार्टी प्रचार शुरू करने जा रही है। मोदी की एक दर्जन से अधिक रैली करवाने की तैयारी है।

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक इस बार भी अरविंद केजरीवाल ही होंगे। वह रोजान तीन जनसभाएं कुछ दिनों से कर भी रहे हैं। कांग्रेस के पास सोनिया, राहुल के अलावा बड़ी लिस्ट है, लेकिन भाजपा के मुकाबले उसकी लिस्ट इस बार छोटी दिख रही है।

खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी प्रवासी वोटरों के लिए उनके राज्यों के बड़े नेताओं व सेलीब्रिटी को प्रचार में लगाने के लिए सभी दलों के रणनीतिकार तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

किस दल में कौन-कौन स्टार प्रचारक:

त्रिलोकपुरी दंगे के अलावा कई स्थानों पर तनाव के बाद भाजपा अपने फायर ब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ को प्रचार के मैदान में उतारेगी या नहीं इस पर अभी पार्टी में मंथन चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली के पढ़े लिखे तबके के बीच उन्हें प्रचार में उतारने पर नुकसान की बात एक धड़ा कह रहा है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी को कांग्रेस उतारती है या नहीं यह अभी तक तय नहीं है, लेकिन कार्यकर्ता उन्हें मैदान में उतारना चाहते हैं


किस दल में कौन-कौन स्टार प्रचारक:
भाजपा: नरेंद्र मोदी, अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह व अन्य केंद्रीय मंत्री। नवजोत सिंह सिद्धू, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, किरण व अनुपम खेर, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज तिवारी व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बिहार, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के बड़े नेता।

कांग्रेस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, अजय माकन, संदीप दीक्षित, राज बब्बर, नगमा, मनीष तिवारी, महाबल मिश्रा, हरीश रावत, वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, संजय निरुपम, गुलाम नबी आजाद व गठबंधन के बड़े नेता।

आप: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, योगेंद्र यादव, संजय सिंह, मेधा पाटकर, भगवत सिंह मान, गायक व म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी व गुल पनाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें