दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग ट्यूटर नेतराम निवासी अनंगपुर को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि बृहस्पतिवार को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने नेतराम के खिलाफ उसकी दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महिला के मुताबिक नेतराम उसकी बेटी को रात दस बजे करीब ट्यूशन पढ़ाने आता है। बुधवार को वह आया तो बच्ची ने पढ़ने से मना कर दिया।
पूछने पर बताया कि 30 जून को पढ़ते समय नेतराम ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। वह चिल्लाई तो हाथ से मुंह दबा दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।