फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 22 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस ने 11 जालसाजों को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 09:48 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े निवेश धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट दिल्ली, मुंबई और राजस्थान से संचालित हो रहा था। पुलिस ने 'निवेश पर उच्च रिटर्न' का लालच देकर एक वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तजिंद्रा सिंह उर्फ लकी (26 वर्ष), आशीष सैनी (24 वर्ष), शिव दयाल सिंह (28 वर्ष), शिवा (18 वर्ष), 5. गिरिराज किशोर (18 वर्ष), प्रतिभा उर्फ पायल (25 वर्ष), सतीश (34 वर्ष), रामदेव सांगला (50 वर्ष), प्रवीण कुमावत उर्फ लकी (20 वर्ष), दीपक उर्फ देव (35 वर्ष) और त्रिलोक चंद नायक (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें 40 मोबाइल फोन, 92 फर्जी सिम कार्ड, 39 पासबुक/चेकबुक, 27 एटीएम कार्ड, 4 पैन कार्ड, 1 लैपटॉप, 1 डेस्कटॉप, 2 पीओएस मशीनें, 6 यूपीआई स्कैनर, 1 प्रिंटर और बैंक खाते खोलने के लिए उपयोग किए जाने वाले फर्जी दस्तावेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें