फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सार्वजनिक शौचालय के सीवर की सफाई के दौरान बुजुर्ग की मौत, नरेला अनाज मंडी इलाके की घटना

Mon, 13 Jul 2026 09:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि शौचालय का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी में 15 साल से कार्यरत कर्मचारी रामकिशोर रविवार दोपहर को अकेले ही सीवर की सफाई करने के लिए मेनहोल में घुसे। इस दौरान वह जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। 
विज्ञापन
सीवर की सफाई के दौरान बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला इलाके में अनाज मंडी के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय के सीवर की सफाई करने के दौरान 62 साल के बुजुर्ग राम किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि नरेला अनाज मंडी के गेट संख्या एक पर सार्वजनिक शौचालय के सीवर की सफाई के दौरान एक व्यक्ति के बेहोश होने की जानकारी मिली। वहां मौजूद लोगों के जानकारी देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सीवर से राम किशोर को अचेतावस्था में बाहर निकाला और पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत की आशंका जताई।

जांच में पता चला कि शौचालय का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी में 15 साल से कार्यरत कर्मचारी रामकिशोर रविवार दोपहर को अकेले ही सीवर की सफाई करने के लिए मेनहोल में घुसे। इस दौरान वह जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अमेठी के जायस कस्बे का रहने वाले थे। परिवार मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचेगा जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें