फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाजियाबाद, बुलंदशहर और सोनीपत के लिए गाली देने पर बुजुर्ग तो डंडों से पीटकर हत्या के बाद जला दिया शव, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-37 थाना में 14 जून को 64 साल के बलराम के गुमशुदा होने की शिकायत मिली
विज्ञापन


- मृतक के हाथ की ऊंगली से अंगूठी निकालकर बेच दी थी 70 हजार रुपये में

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में 12 जून की रात से लापता 64 साल के बलराम की डंडों से पीटकर हत्या के बाद शव को जला दिया गया। उसके पहले आरोपियों ने उनके हाथ की ऊंगली से सोने की अंगूठी भी निकाल ली थी जिससे आरोपियों ने 70 हजार रुपये में बेच दिया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों में यूपी के गाजियाबाद का 18 साल का विशेष तोमर, यूपी के बुलंदशहर का 30 साल का मिथुन और सोनीपत के खरखौदा का 41 साल का संदीप शामिल है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


14 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की प्राथमिकी
सेक्टर-37 थाना पुलिस में 14 जून को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। खांडसा निवासी 64 साल के बलराम के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसमें कहा गया कि बलराम 12 जून की रात से लापता है। जांच के दौरान तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और सुरागों के आधार पर जांच में पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया गया है।

गाली देने पर मौत के घाट उतारा
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी मिथुन गुरुग्राम में ऑटो चलाता है। आरोपी विशेष व संदीप गुरुग्राम में पशुपालन का कार्य करते हैं और खांडसा क्षेत्र में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि मृतक आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करता था। 12 जून की रात को भी मृतक बलराम ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। इसी कारण तीनों आरोपियों ने मिलकर बुजुर्ग को डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


बाइक पर शव सुनसान जगह ले जाकर जला दिया
हत्या करने के बाद आरोपी संदीप व विशेष तोमर मृतक के शव को बाइक पर रखकर ले गए। वारदात स्थल से लगभग 500 मीटर दूर गांव खांडसा स्थित खाली स्थान पर आरोपी पहुंचे। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव में आग लगा दी। आरोपियों ने शव के पूरी तरह जल जाने तक वहीं रुककर निगरानी की। आरोपियों ने मृतक के हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर लगभग 70 हजार रुपये में एक सुनार को बेच दी थी। पुलिस टीम ने 1 अंगूठी बरामद कर ली है।
आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का 1 केस सोनीपत में, मिथुन के खिलाफ मारपीट का 1 केस गाजियाबाद में और 1 केस गुरुग्राम में पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें