फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग, सफदरजंग में कराया गया भर्ती

Mon, 15 Apr 2019 07:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह 76 वर्षीय बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी हैं। सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने उन्हें तत्काल ट्रेन के नीचे से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुरूआती जांच में पता चला है कि बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने यह कदम उठाया है। फिलहाल बुजुर्ग बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुजुर्ग की पहचान सेक्टर सात द्वारका निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह राज्यसभा में सेक्शन ऑफिसर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। सोमवार सुबह करीब 10.50 में पुलिस को द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। जब तक आईजीआई मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंची सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने बुजुर्ग को ट्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

जांच में पता चला कि बुजुर्ग ट्रैक के साइड में गिरे थे। जिसकी वजह वह मेट्रो ट्रेन के पहिए के चपेट में आने से बच गए। लेकिन उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी। उनके परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुसाइड करने के प्रयास के कारणों के बारे में परिवार वालों ने कुछ भी नहीं बताया है लेकिन शुरूआती जांच में पता चला है कि सुरेंद्र बीमारी को लेकर काफी परेशान थे। फिलहाल उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके बयान के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। घटना की वजह से द्वारका रूट पर मेट्रो का परिचालन 15 मिनट तक बाधित रहा। जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। 
विज्ञापन


सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है मेट्रो स्टेशन 
जिंदगी से हताश और निराश लोगों के लिए मेट्रो स्टेशन सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में चार लोग मेट्रो स्टेशनों पर खुदकुशी व खुदकुशी का प्रयास कर चुके हैं। इस वर्ष सीआईएसएफ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष 48 लोगों ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जिसमें से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को सीआईएसएफ कर्मियों ने बचा लिया या फिर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन इस वर्ष के शुरूआत में जिस तरह से लोग मौत को गले लगाने के लिए मेट्रो स्टेशनों की तरफ रूख कर रहे हैं यह मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। इस वर्ष साढ़े तीन माह के दौरान दस लोग खुदकुशी का प्रयास कर चुके हैं जिसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें