फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कोठी में आग लगने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत, लाखों का सामान भी जलकर खाक; अमेरिका में रहता है बेटा

Wed, 18 Dec 2024 04:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक घर में सीनियर सिटीजन पति-पत्नी की आग लगने से मौत हो गई। उनका बेटा अमेरिका में रहता है और बेटी दिल्ली के पश्चिम बिहार में रहती है।
विज्ञापन
घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग एन्क्लेव स्थित एक कोठी में बुधवार तड़के लग गई। आग में बुजुर्ग दंपति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग तृतीय तल पर लगी थी। घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान गोविंद राम नागपाल (80) तथा उनकी पत्नी शीला नागपाल (78) के रूप में हुई है। बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में है, जबकि बेटी पश्चिम विहार इलाके में रहती है। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सफदरजंग एन्क्लेव में बी-2 ब्लॉक स्थित मकान संख्या 204 में तृतीय तल पर गोविंद राम नागपाल अपनी पत्नी शीला नागपाल के साथ रहते थे। गोविंद राम केल्वीनेटर कंपनी से सेवानिवृत थे। वहीं, उनकी पत्नी विद्या निकेतन से सेवानिवृत हुई थी। रात को हमेशा की तरह दंपति सोने गए थे। सुबह करीब पौने छह बजे मकान के तृतीय तल से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने मकान से धुंआ एवं आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग तथा पुलिस को दी।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, आग की सूचना पर दमकल विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस तथा कैट एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घर के अंदर पहुंचने पर बुजुर्ग दंपति मृत हालत में पड़े मिले। आग लगने से घर का सभी सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि दंपति के परिवार में एक पुत्र तथा पुत्री हैं। उनका पुत्र विनीत नागपाल अमेरिका में रहता है, जबकि पुत्री पश्चिम विहार में रहती है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें