फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ऑटो चालक ने जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों को पकड़वाया

Wed, 10 Jun 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शास्त्री पार्क इलाके में एक बुजुर्ग ऑटो चालक की सूझबूझ से जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों लोनी (गाजियाबाद) निवासी नफीस और शास्त्री पार्क निवासी फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों से मोबाइल खरीदने वाले युवक लोनी (गाजियाबाद) निवासी जीशान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


छज्जूपुर में रहने वाला सतपाल त्यागी (60) ऑटो चालक है। 7 जून की शाम वह ऑटो लेकर दुर्गापुरी जा रहा था। लोहे के पुल के पास दो युवकों ने उसे रोका और तीसरे युवक को अपना साथी बताते हुए कहा कि इसकी तबियत खराब है और वह उन्हें तीसरे पुस्ते पर छोड़ दे। तीनों को ऑटो में बिठाकर सतपाल चलने लगा। 

शास्त्री पार्क की लाल बत्ती पर उसने पीछे मुड़कर सवारियों को देखा। एक युवक बीमार युवक की जेब से मोबाइल और पैसे निकालकर दूसरे युवक को दे रहा था। शक होने पर सतपाल ने ऑटो रोककर बाइक से जा रहे दो पुलिसकर्मियों को सारी बात बताई। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि वह जहरखुरानी गिरोह के बदमाश हैं और उन लोगों ने युवक को नशीला बिस्कुट खिलाकर बेहोश किया था। पुलिस ने बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


रंजिश में युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर
महेंद्रा पार्क इलाके में झगड़े को लेकर शुरू हुई रंजिश में भड़ौली गांव निवासी सूरज (18) को चाकू से गोद दिया गया। पास के अस्पताल में हालत बिगड़ने के बाद उसे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक है।

पुलिस को दी सूचना में सूरज के चचेरे भाई प्रवेश ने कहा कि वह गांव के जिम में काम करता है। सोमवार दोपहर एक युवक ने उसे सूचना दी कि सूरज को किसी ने चाकू मार दिया है। वह घटनास्थल पहुंचा तो सूरज लहूलुहान पड़ा था। उसके पेट में चाकू के कई निशान थे। 

प्रवेश ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रवेश ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में सूरज ने बताया कि उस पर नितिन ने चाकू से हमला किया है। नितिन सूरज का दूर का रिश्तेदार है। दो दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें