दिल्ली में शुक्रवार को मंकीपॉक्स का आठवां मरीज मिला है। दो दिन पहले ही अफ्रीका मूल की महिला को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को उक्त महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
दिल्ली में अभी तक मंकीपॉक्स के 8 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 5 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन मरीज अस्पताल में ही भर्ती हैं। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि बुधवार अस्पताल में भर्ती हुई महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित तीन महिलाएं भर्ती हैं। सभी महिलाएं अफ्रीका मूल की हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। अस्पताल में मंकीपॉक्स के संक्रमण के साथ भर्ती हुए किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर नहीं हुई है।