फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण और अनियमित जीवनशैली से बढ़ रही दिल की बीमारी, एक महीने में हार्ट अटैक से आठ की मौत

Thu, 14 Nov 2019 07:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण व अनियमित जीवनशैली की वजह से हार्ट दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि बीते एक माह के दौरान शहर में 8 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि हाल के दिनों में तेजी से बढ़े प्रदूषण के कारण पीएम 2.5 व पीएम 10 सरीखे हानिकारक कण सांस के जरिए नसों में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इसकी वजह से ब्लड क्लाटिंग होने लगती है और सही तरीके से रक्त संचार न होने के कारण मरीजों को दिल का दौड़ा पड़ रहा है। जिला शव गृह से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 7 अक्तूबर से लेकर 3 नवंबर तक 8 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। 

चिकित्सक बुजुर्ग महिला, पुरुष व दिल के मरीजों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। शहर के शासकीय व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले दिल के मरीजों को मॉर्निंग व इवनिंग वॉक से बचने की हिदायत दे रहे हैं। 
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नवीन के मुताबिक हवा में मौजूद हानिकारक कण सांसों के जरिये फेफड़े तक पहुंचते हैं। जो धीरे धीरे रक्त को गाढ़ा कर देते हैं, इससे रक्त संचार बाधित होने लगता है। 
विज्ञापन

रक्त संचार होता है बाधित

हाई डेंसिटी लीपोप्रोटीन (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल जो लिवर तक जाता है ताकि शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाला जा सके। वहीं, लो डेंसिटी लीपो प्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल को धमनी में लेकर जाता है, जिससे धमनी संकरी हो जाती हैं। धमनियों में थक्का बनने से रक्त दिमाग व मस्तिष्क की नसों तक नहीं पहुंच पाता, जो ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक का कारण बनता है।

ऐसे करें बचाव
सर्दियों में सांस व दमा तथा दिल के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे पहले धूम्रपान, अल्कोहल, हाई कैलोरी व कम पोषण वाला आहार न लें। प्रदूषण के समय मॉर्निंग व इवनिंग वॉक से परहेज करें। सीने में दर्द होने पर घरेलू इलाज की बजाय चिकित्सक से मिलें।

कब-कब हुई मौतें
7 अक्तूबर- अज्ञात की मौत
12 अक्तूबर- सेक्टर-10 में व्यक्ति की मौत
17 अक्तूबर- डीएलएफ निवासी व्यक्ति की मौत
19 अक्तूबर- सेक्टर-53 निवासी व्यक्ति की मौत
22 अक्तूबर- डीएलएफ फेस-3 निवासी व्यक्ति की मौत
29 अक्तूबर- सेक्टर-50 निवासी व्यक्ति की मौत
31 अक्तूबर- सेक्टर-29 निवासी व्यक्ति की मौत
3 नवंबर- सदर बाजार स्थित व्यक्ति की मौत 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें