फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पार्कों को बनाया जाएगा पिकनिक स्पॉट

Thu, 20 Oct 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पार्क - फोटो : demo
विज्ञापन
वीकेंड और छुट्टी वाले दिन परिवार सहित मौज मस्ती के लिए शहरवासियों को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। शहर के अलग अलग सेक्टरों में इसकी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत नगर निगम आठ मौजूदा पार्कों का कायाकल्प करेगा। इन पार्कों को विकसित कर मनोरंजन के तमाम साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विधानसभा क्षेत्रों में आठ पार्क चिह्नित कर लिए गए हैं। एक नवंबर 2017 तक आठों पार्क बनकर तैयार हो जाएंगे। नगर निगम ने इस बाबत एक प्लान तैयार किया है। उसका एस्टीमेट तैयार कर जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि राज्य सरकार आगामी एक नवंबर को प्रदेश का स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रही है। साथ ही इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष का नाम दिया जाएगा। उसे यादगार बनाने के लिए हर विभाग कोई न कोई अलग प्रकार से मनाने की योजना तैयार की है।

नगर निगम ने स्वर्ण जयंती वर्ष में शहर के अलग-अलग हिस्सों में आठ बेहतरीन पार्क विकसित करने की योजना बनाई है। पिछले दिनों शहरी स्थानीय निकाय विभाग की मंत्री कविता जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बाबत प्रदेशभर के सभी नगर निगमों और निकायों से जानकारी हासिल की थी।

फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर-22-23, फरीद पार्क  ओल्ड, शिवाजी पार्क एनआईटी, मिनी रोज गार्डन प्याली चौक, सेंट्रल पार्क सेक्टर-14, सर छोटूराम पार्क सेक्टर-11, पार्क नियर हरि मंदिर सेक्टर-17, ग्रीन वेल्ट हितकारी चौक से एनएच-3 पुलिया को विकसित करने के लिए चुना है।

निगम सूत्रों का कहना है कि चिह्नित किए गए पार्क शहरवासियों के लिए एक प्रकार से तोहफा होगा। इनमें अन्य पार्कों की अपेक्षा बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। जल्द ही पार्कों का एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेज दिया जाएगा।

पार्कों में होंगी ये सुविधाएं
निगम सूत्रों की मानें तो चयनित किए गए पार्कों में ओपन जिम, रंग बिरंगे फूलों के पौधे, छायादार पौधे, फव्वारे आदि की भी व्यवस्था की जा सकती है। पार्कों में जहां सुबह शाम सैर करने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे वहीं लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। जो पार्क स्वर्ण जयंती वर्ष में विकसित किए जाएंगे उसमें जाने के लिए किसी प्रकार के शुल्क लगाने की योजना नहीं है। 

बच्चों के लिए झूले होंगे
स्वर्ण जयंती पार्कों में बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी। यानी पार्क में विभिन्न प्रकार के  झूले लगाए जाएंगे ताकि परिवार और बच्चों के साथ आने वाले लोग पार्क में ही बच्चों को मनोरंजन करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें