पति विजेंद्र ने पूरी घटना को लेकर एक वीडियो में भी सबकुछ बताया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विजेंद्र बता रहे हैं कि शिवालिक अस्पताल द्वारा मना किए जाने के बाद सबसे पहले हम ईएसआई अस्पताल गए। इसके बाद सेक्टर 30 स्थित एक अस्पताल, फिर शारदा अस्पताल और उसके बाद जिम्स, ग्रेटर नोएडा। लेकिन सभी जगह नीलम को भर्ती करने से मना कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि परिवारवालों ने जयपी, फोर्टिस (नोएडा) और मैक्स अस्पलात (वैशाली, गाजियाबाद) में भी बातचीत की, लेकिन बताया गया कि कहीं भी बेड उपलब्ध नहीं है। गौतमबुद्ध नगर से जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी मुनिंद्र नाथ उपाध्याय और मुख्य चिकित्साधिकारी दीपक ओहरी इस मामले की जांच करेंगे।