फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आठ आदमी पार्टी’ बनकर रह जाएगी आप : मनोज तिवारी

Sun, 25 Jan 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ‘आठ आदमी पार्टी’ बनकर रह जाएगी। यह कहना है दिल्ली से भाजपा के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का।
विज्ञापन


मनोज तिवारी शनिवार रात विजयनगर में आयोजित नवयुवक भोजपुरी विकास समिति द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि  दिल्ली चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा 45 से अधिक सीटों पर आप को शिकस्त देकर केजरीवाल का पत्ता साफ करेगी।

मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव बाद किरण बेदी के नेतृत्व में दिल्ली को एक सुखद सुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा।

राजनीतिक बातों के बाद मनोज तिवारी ने जब मंच पर भोजपुरी गीतों का तड़का लगाया तो, लोग उनकी इस अदा के कायल हो गए। श्रोताओं की डिमांड पर मनोज तिवारी ने कई गाने सुनाए।
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने केलिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए भीड़ द्वारा फेंके गए गमछे को सिर पर बांधकर डांस किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही जब किसी ने उन्हें 101 रुपये का पुरस्कार दिया तो उसे भी उन्होंने सहर्ष स्वीकारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें