फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर अंडा और पत्थर फेंका, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर कुछ शरारती युवकों ने अंडा फेंका। मंगलवार शाम केजरीवाल सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोगों ने केजरीवाल की तरफ पत्थर और अंडा उछाल दिया। अचानक हुए इस हमले से केजरीवाल ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

केजरीवाल ने इस तरह की घटना की निंदा करते हुए कहा कि विरोधी हताश हैं। वे इस तरह की घटना को अंजाम देते रहेंगे। उनके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं हैं।

वहीं, आशुतोष ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने ठोस कार्रवाई की होती तो युवक पकड़ लिए जाते। पुलिस ने किसी को पकड़ने की ज्यादा कोशिश नहीं की, न ही पत्थर और अंडे फेंककर भाग रहे युवकों को दौड़ाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले भी केजरीवाल पर चला था पत्थर

इससे पहले भी केजरीवाल की सभा में पत्थर फेंकने की घटना सामने आ चुकी है। देवली में एक जनसभा के दौरान केजरीवाल पर पत्‍थर फेंका गया था। हालांकि फेंका गया पत्‍थर केजरीवाल तक नहीं पहुंच सका। उन्‍हें किसी तरह की चोट भी नहीं पहुंची थी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव के तैयारियों के तहत जोर-शोर से प्रचार में लगी हुई है। इसी अभियान के तहत दिल्ली के देवली में एक जनसभा का आयोजन किया था। सभा के दौरान ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने केजरीवाल को निशाना साध पत्‍थर फेंक दिया था।

घटना के तुरंत बाद ही लोगों ने पत्‍थर फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि व्यक्ति कौन है और उसने केजरीवाल पर पत्‍थर क्यों फेंका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें