फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाला में एक और बड़ी कार्रवाई: ईडी दफ्तर पहुंचे दुर्गेश पाठक, केजरीवाल के PA से पूछताछ

Mon, 08 Apr 2024 02:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक और सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार ईडी दफ्तर में मौजूद हैं। पीए से ईडी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Durgesh pathak AAP - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। आप नेता दुर्गेश पाठक को पहले समन जारी किया गया और अब वह ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा ईडी ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार से पूछताछ की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार से शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। विभव कुमार से जांच एजेंसी द्वारा पहले भी इसी मामले में पूछताछ हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कुमार का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को भी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें