फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Excise Policy Scam : ईडी का सवाल- चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल स्वस्थ, फिर किस आधार पर मांग रहे हैं जमानत

Fri, 31 May 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ईडी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वह चुनाव प्रचार करने के लिए स्वस्थ हैं, तो सेहत खराब होने का हवाला देकर जमानत क्यों मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृहस्पतिवार को ईडी को नोटिस जारी किया। केजरीवाल ने दो अर्जी दायर की हैं। एक में मनी लॉन्ड्रिंग केस में नियमित जमानत और दूसरी में सात दिन की अंतरिम जमानत मांगी है। वहीं, ईडी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वह चुनाव प्रचार करने के लिए स्वस्थ हैं, तो सेहत खराब होने का हवाला देकर जमानत क्यों मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट ने अंतरिम जमानत अर्जी पर ईडी को एक जून तक, वहीं नियमित जमानत अर्जी पर सात जून तक जवाब देने को कहा है। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने हालांकि और समय देने की मांग की।  एएसजी राजू ने सुनवाई के दौरान कहा, केजरीवाल खराब सेहत के आधार पर अंतरिम जमानत मांग कर रहे हैं और पंजाब में लोकसभा चुनाव  प्रचार कर रहे हैं। 

राजू ने कहा उनकी सेहत कहीं से भी प्रचार में बाधा नहीं बन रही। उन्होंने सरेंडर से ठीक पहले सिर्फ इसलिए अर्जी  दी है ताकि ईडी को जवाब देने के लिए पर्याप्त मौका न मिल सके। कोर्ट ने कहा, हम दोनों अर्जियों पर नोटिस जारी कर रहे हैं। अंतरिम जमानत की अर्जी पर एक जून को सुनवाई होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत देते हुए 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें