फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटाला: ईडी ने नौवां आरोपपत्र किया दायर, विनोद चौहान को बनाया आरोपी; लगाए ये आरोप

Fri, 28 Jun 2024 05:29 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ईडी ने दिल्ली शराब उत्पाद नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नई और 9वीं चार्जशीट दायर की है। इस आरोपपत्र में ईडी ने विनोद चौहान को आरोपी बनाया है।
 
विज्ञापन
ईडी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल्ली शराब उत्पाद नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नई और 9वीं चार्जशीट दायर की है। इस आरोपपत्र में ईडी ने विनोद चौहान को आरोपी बनाया है। विनोद चौहान को मई में संघीय एजेंसी ने जांच के दौरान गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि एक नई और नौवीं चार्जशीट यहां एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष दायर की गई थी, जिसमें विनोद चौहान का नाम शामिल था। इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले वह 18वें व्यक्ति थे। 

इससे पहले ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी के सहयोगी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद को भी हिरासत में लिया था। संजय सिंह, बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता और कई शराब व्यवसायी और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ईडी ने कविता की गिरफ्तारी के संबंध में एक अदालत के समक्ष प्रस्तुत एक आधिकारिक दस्तावेज में इस मामले में चौहान की कथित भूमिका का उल्लेख किया है। ईडी ने कहा, "के कविता के एक स्टाफ सदस्य के बयान से पता चला है कि उसने अभिषेक बोइनपल्ली के निर्देश पर आरोपी दिनेश अरोड़ा के कार्यालय से नकदी से भरे दो भारी बैग एकत्र किए और विनोद चौहान को दिए।"

एजेंसी ने कहा, "एक अन्य अवसर पर, उसने टोडापुर, नारायणा, नई दिल्ली के पास एक पते से नकदी से भरे दो बैग एकत्र किए और इसे फिर से विनोद चौहान को सौंप दिया। चौहान ने फिर इसे हवाला मार्ग के माध्यम से गोवा में आप चुनाव अभियान के लिए स्थानांतरित कर दिया।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें