फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economic Survey : विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिल्ली पहले नंबर पर, सैलानियों की पसंद के लिहाज से चौथा राज्य

Sat, 02 Mar 2024 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए राजधानी प्रमुख आगमन स्थलों में से एक है। दिल्ली में 2022-23 के दौरान करीब 19.32 लाख विदेशी पर्यटक आए। करीब 31.21 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
RED FORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली की भूमिका देश में सबसे बड़ी है। विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए राजधानी प्रमुख आगमन स्थलों में से एक है। दिल्ली में 2022-23 के दौरान करीब 19.32 लाख विदेशी पर्यटक आए। करीब 31.21 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट हैं। दिल्ली, मुंबई, हरिदासपुर, चेन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद, कोचीन और कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली के बाद मुंबई हवाई अड्डे से दूसरे सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा शीर्ष दस सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एएसआई की ओर से संरक्षित पुरातत्व वाली जगहों में शुमार हैं। 

सैलानियों की पसंद का दिल्ली चौथा राज्य
गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के बाद दिल्ली विदेशी पर्यटकों के रुकने और घूमने फिरने के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बना है। 2022-23 में करीब 85.90 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए, जिनमें से 0.82 (करीब 9.50 फीसदी) विदेशी पर्यटक दिल्ली में रुके और यहां के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर स्थलों को देखा। 
विज्ञापन


लाल किला देश का दूसरा सबसे पसंदीदा स्थल
ताजमहल देशी-विदेशी पर्यटकों के घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनकर शीर्ष पर है, लेकिन दूसरे स्थान पर दिल्ली का लालकिला है। 22.01 लाख पर्यटकों ने बीते साल इसे देखा। इसी प्रकार कुतुब मीनार पांचवें स्थान पर है। इसे 15.24 लाख पर्यटकों ने देखा। दसवें स्थान पर हुमायूं का मकबरा है, जिसे करीब 10.81 लाख लोगों ने देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें