फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खुली नालियों और गड्ढों से परेशान हैं ईस्ट ऑफ कैलाश के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश ई-ब्लॉक में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से मार्च में शुरू किया गया सीवर लाइन का काम अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार ने इलाके में खुदाई करने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया और कई जगह नालियां और गड्ढे खुले पड़े हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार, बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ईस्ट ऑफ कैलाश आरडब्ल्यूए से जुड़े केशव ने बताया कि मार्च में काम शुरू हुआ था और हमें उम्मीद थी कि कुछ ही हफ्तों में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन अब चार महीने से ज्यादा समय बीत चुका है और स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के जेई, एई और स्थानीय विधायक तक शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें