फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली होगी हरी-भरी, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिल रहे निःशुल्क पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन पंजीकरण के बाद मिल रहे निःशुल्क पौधे, 21 प्रजातियां उपलब्ध
विज्ञापन

- पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने की अपील
चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली को हरा-भरा बनाने और नागरिकों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क पौधा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक नागरिक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपनी पसंद के पौधे प्राप्त कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि लोगों को पौधरोपण और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी से जोड़ना भी है। लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की जा रही है। यमुनापार में बढ़ते प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बन गया है। ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की जा रही है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर पौधे उपलब्ध होने से यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भी पौधरोपण अभियान से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
पौधे प्राप्त करने की प्रक्रिया-
निःशुल्क पौधा लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को दिल्ली फ्री ट्री पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदक को नाम, मोबाइल नंबर और पता दर्ज करने के बाद ओटीपी से सत्यापन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर उपलब्ध पौधों की प्रजातियों और स्टॉक की जानकारी देखी जा सकती है। पौधों का चयन कर आवेदन जमा करने पर आवेदन संख्या जारी होगी। स्वीकृति के बाद निर्धारित नर्सरी या वितरण केंद्र से पौधे प्राप्त किए जा सकेंगे। पौधे लेते समय आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध-
अभियान के तहत आम, आंवला, अशोक, इमली, जामुन, पिलखन, तुलसी समेत 21 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। व्यक्तिगत आवेदक एक बार में अधिकतम 100 पौधे निःशुल्क ले सकते हैं। स्कूल, आरडब्ल्यूए और ईको क्लब जैसी संस्थाओं को जरूरत के अनुसार अधिक पौधे उपलब्ध कराए जा सकते हैं। लोगों से पौधरोपण के बाद पौधों को पानी देने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें