फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में गंदी हो सकती है दिल्ली, सफाई कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्तिकालीन हड़ताल

Thu, 12 Oct 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गीता कॉलोनी में हड़ताल पर सफाईकर्मी - फोटो : ani
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में एक बार फिर पूर्वी दिल्ली में लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधिकांश सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगें पूरी नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जो आज भी जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आयुक्त का पुतला जलाया। महापौर एवं आयुक्त ने हड़ताल खत्म कराने के लिए कर्मचारियों के साथ बैठक की, लेकिन सहमति नहीं बनी।

एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए हड़ताल आरंभ की है।
विज्ञापन

गीता कॉलोनी में हड़ताल पर सफाईकर्मी - फोटो : ani
मांगेेें पूरी नहीं होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी और बृहस्पतिवार से कर्मचारियों की हड़ताल विकराल रूप ले चुकी है। इस तरह पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर सफाई व्यवस्था चौपट हो सकती है।

महापौर और आयुक्त ने कर्मचारियों को बातचीत करने के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया और हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया।

लेकिन यूनियन नेताओं ने उनका आश्वासन एवं आग्रह ठुकरा दिया और मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। गहलोत ने बताया कि वे बृहस्पतिवार को महापौर नीमा भगत के गीता कॉलोनी स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें