फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पौधारोपण अभियान ‘अडोप्ट ए ट्री’ की शुरुआत

Fri, 23 Jul 2021 03:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनुसार उसके इस अभियान के तहत 4880 पौधों को नागरिक गोद ले सकते हैं
विज्ञापन
पौधारोपण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को पौधारोपण अभियान ‘अडोप्ट ए ट्री’ की शुरूआत की। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने गाजीपुर में कला निकेतन स्कूल के परिधि रोड़ परपौधारोपण कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, पूर्व उपमहापौर संजय गोयल, उद्यान निदेशक राघवेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद अपर्णा गोयल नेकी।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनुसार उसके इस अभियान के तहत 4880 पौधों को नागरिक गोद ले सकते हैं। नगर निगम इन पौधों के लिए ट्री गार्ड भीउपलब्ध कराएगा। पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदनेव ट्री गार्ड लगाने का काम भी किया जाएगा। ‘अडोप्ट एट्री’ अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के सभी 64 वार्डों मेंपौधारोपण किया जाएगा। नागरिक अपने आसपास क्षेत्रों में पौधों की देखभाल केकर्त्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिकानिभा सकते हैं।

नगर निगम ने ‘अडोप्ट ए ट्री’ अभियान केतहत सड़क किनारे पौधे लगाने पर जोर देने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत आम, जामुन, कदंब, आंवला, पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन आदि पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जो नागरिक पौधों को गोद लेंगे उनके नाम की ट्री गार्ड पर पट्टी लगवाईजाएगी। पहले ही दिन 50 से अधिक नागरिकों ने पौधे ‘गोद’ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें