फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी की प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी

Fri, 22 Jan 2016 05:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की तरह प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा तीन नए टैक्स लगाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी। स्थायी समिति की अध्यक्ष लता गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बजट फाइनल किया। वह 25 जनवरी को सदन की बैठक में बजट प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन


लता गुप्ता ने स्थायी समिति की बैठक में वर्तमान वर्ष का संशोधित और अगले वर्ष का प्रस्तावित बजट फाइनल किया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त के प्रॉपर्टी टैक्स में विभिन्न मामलों में छूट कम और समाप्त करने के प्रस्ताव अस्वीकार कर दिए। मगर आवासीय परिसरों की ए श्रेणी में दो प्रतिशत और सी, डी व ई श्रेणी में एक प्रतिशत की दर से प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर चुप्पी साध गईं।

इस तरह प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्ताव स्वीकृत माने गए। इसी तरह उन्होंने शिक्षा उपकर, आजीविका/व्यवसाय पर कर और सुधार कर के तौर पर नए कर लगाने के प्रस्तावों पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की। गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए केवल बेटियों वाले संपत्तिधारक को प्रॉपर्टी टैक्स में पांच प्रतिशत और यदि उनकी बेटियां नगर निगम स्कूल में पढ़ रही हैं, तो उन्हें आठ प्रतिशत की छूट देने का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांवों में रहने वालों को दो मीटर तक एक रिहायशी संपत्ति को प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट दी गई है। इसी तरह शौचालयों के साथ महिलाओं के लिए एक-एक कियोस्क बनाया जाएगा। मनोरंजन की सुविधा देने वाले रंगमंच तथा सिनेमाहॉल से प्रति शो पांच प्रतिशत टैक्स लेने का एलान किया। अभी नगर निगम को प्रति शो मात्र 10 रुपये ही टैक्स मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें