फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली: पार्किंग दरों में तगड़ा इजाफा

Fri, 14 Nov 2014 07:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी पार्किंग की दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। स्थायी समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को दरें बढ़ाने वाले आयुक्त के प्रस्ताव में संशोधन करके उसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में पार्किंग शुल्क एक समान होगा, जबकि उत्तरी दिल्ली में पार्किंग फीस अलग होगी। इन दोनों नगर निगम की तुलना में उत्तरी दिल्ली की पार्किंग फीस अधिक होगी।

पूर्वी दिल्ली में 1 दिसंबर से वाहन लेकर आने वाले लोगों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की तरह यहां भी पार्किंग दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पास कर दिया गया। निगम ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम वाली पार्किंग दरें लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस तरह पार्किंग में वाहन ले जाते ही 20 रुपये देने होंगे, जबकि अभी तक कार चालकों को 20 रुपये पार्किंग फीस 24 घंटे तक वाहन खड़ा करने पर देनी पड़ती है। उन्हें अब 24 घंटे तक वाहन की पार्किंग फीस के 100 रुपये देने होंगे।

चार घंटे की पार्किंग फीस 80 रुपये होगी। दोपहिया चालको को काफी अधिक पार्किंग शुल्क देना होगा। उन्हें अब पार्किंग में घुसते ही 10 रुपये देने होंगे। जबकि 24 घंटे तक वाहन खड़ा करने पर 50 और चार घंटे तक 40 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें