फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की आंख में डाली मिर्च, बेटे को मारी गोली और लूट लिए 3 लाख

Thu, 04 Oct 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

साउथ रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे डेयरी मालिक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर बैग छीनने की कोशिश की। स्कूटी पर बैठे डेयरी मालिक के 14 वर्षीय बेटे के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। घायल होने के बावजूद किशोर और उसके पिता ने शोर मचा दिया। 

विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बैग लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान चरखी दादरी (हरियाणा) निवासी सोमवीर और विकास के रूप में हुई। पुलिस बदमाशों की निशानदेही पर रुपयों की बरामदगी का प्रयास कर रही है। वहीं घायल पिता-पुत्र को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनीष रोहिणी के सेक्टर-तीन में रहता है। उसका दूध का कारोबार है। बृहस्पतिवार दोपहर को मनीष अपने बेटे सन्नी (14) के साथ स्कूटी से बैंक जा रहा था। उसे बैंक में तीन लाख रुपये जमा करवाने थे। जैसे ही पिता-पुत्र रोहिणी के अयोध्या चौक पर पहुंचे, तो इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनकी स्कूटी के पास पहुंचे। एक बदमाश ने मनीष की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और सन्नी से बैग छीनने लगा।

सन्नी के विरोध करने पर बदमाश ने उसके पेट में गोली मार दी। घायल होने के बावजूद पिता-पुत्र शोर मचाने लगे। इस बीच बदमाश की बाइक बंद हो गई। एक बदमाश बाइक को स्टार्ट करने लगा, जबकि दूसरा लोगों को अपनी ओर आता देख बैग लेकर फरार हो गया। इसी बीच बाइक स्टार्ट कर बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और घायल पिता-पुत्र को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें