इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। सौभाग्य से उनका बच्चा इस दुर्घटना में बच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को निकाला लेकिन दंपती की जान नहीं बच सकी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में जेपी नगर (गोंडा) में एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। सौभाग्य से उनका बच्चा इस दुर्घटना में बच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को निकाला लेकिन दंपती की जान नहीं बच सकी।
#WATCH | Delhi | A roof of the house collapsed in JP Nagar, Gonda area, in Jaiprakash Nagar of North-East Delhi, Usmanpur. Further details awaited. pic.twitter.com/Oly7hODfiS
स्थानीय निवासी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि घटना कल रात करीब 9:45 बजे हुई। वहां तीन लोग रहते थे - पति, पत्नी और उनका करीब 9-10 साल का बच्चा। पति-पत्नी की मौत हो गई। मैं खुद पति को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गया। उन्हें निकालने के बाद मैंने पुलिस को फोन किया। मैंने सीधे स्थानीय बीट कॉन्स्टेबल को फोन किया। उन्होंने कहा कि वे कुछ ही मिनटों में पहुंच जाएंगे। कुछ ही मिनटों में हमारे स्थानीय बीट ऑफिसर राकेश वहां पहुंचे और उनके बाद SHO और थाने की पूरी टीम आ गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एम्बुलेंस भी पहुंचीं। मृतक शायद एटा या मैनपुरी इलाके के रहने वाले थे। उनके बच्चे (जो जीवित है) के बारे में हमने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी है।
#WATCH | Delhi: A local resident Balbir Singh parmar, says, "The incident happened at around 9:45 PM. Three people lived there, a husband, a wife, and a small child, about 9-10 years old... Yes, they (husband and wife) passed away, and I personally drove the husband to the… https://t.co/GMHuHT1wyXpic.twitter.com/MCJ5P3GNxw