उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। जबकि इसकी तीव्रता 5.3 के आसपास रही। जानकारी के मुताबिक लखनऊ सहित दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी यह झटके महसूस किए गए हैं।
हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान- माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं उत्तराखंड में चंपावत जिले के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। वहां भी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।